महंगाई पर पीएम की चुप्पी पर बरसी कांग्रेस, जयराम रमेश का तीखा हमला

महंगाई पर पीएम की चुप्पी पर बरसी कांग्रेस, जयराम रमेश का तीखा हमला

नई दिल्ली: कांग्रेस ने खाने-पीने की चीजों की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस बेकाबू महंगाई ने देश के गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की परेशानियां बहुत ज्यादा बढ़ा दी हैं। लेकिन ‘अच्छे दिन’ का वादा करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुप हैं।

कांग्रेस पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने 1977 की हिंदी फिल्म ‘हम किसी से कम नहीं’ के एक मशहूर गाने का उल्लेख करते हुए भी सरकार पर निशाना साधा और लिखा, ‘‘क्या हुआ तेरा वादा वो क़सम, वो इरादा उन्होंने दावा किया कि पिछले एक महीने में मसालों के दाम में 10 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।

महंगाई पर जयराम रमेश का वार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के अनुसार छोटी इलायची की कीमत 4,000 रुपये से बढ़कर 4,400 रुपये प्रति किलोग्राम, बड़ी इलायची 2,400 रुपये से बढ़कर 2,800 रुपये और जीरा 360 रुपये से बढ़कर 400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। उन्होंने कहा कि जावित्री की कीमत भी 2,500 रुपये से बढ़कर 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

जय रमेश ने दावा किया कि अरहर दाल की कीमत 100 रुपये से बढ़कर 130 रुपये प्रति किलोग्राम, चना दाल की 70 रुपये से बढ़कर 100 रुपये और उड़द की 120 रुपये से बढ़कर 140 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

उन्होंने कहा कि सरसों तेल की कीमत 190 रुपये से बढ़कर 210 रुपये प्रति लीटर और सफोला तेल की कीमत 240 रुपये से बढ़कर 280 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

जयराम रमेश ने बेकाबू कीमतों पर पीएम मोदी से पूछा सवाल

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्याज की कीमतों का उदाहरण देते हुए दावा किया कि जून से सितंबर के बीच इसकी औसत खुदरा कीमत 29.50 रुपये से बढ़कर 53.78 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है यानी इसमें करीब 82.3% की भारी बढ़ोतरी हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस बेकाबू महंगाई के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए दाल और दूसरी जरूरी चीजें खरीदना भी बेहद मुश्किल हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस मुद्दे पर पूरी तरह मौन रहने का आरोप लगाते हुए रमेश ने तंज कसा, “देश पूछ रहा है कि ‘अच्छे दिन’ कहाँ गए प्रधानमंत्री जी? क्या वे अब सिर्फ आपके भाषणों और प्रवचनों में ही बचे हैं?”


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।