चुनावी धांधली के आरोपों पर दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन: कांग्रेस और ‘आप’ का आज संयुक्त मार्च
नई दिल्ली: विपक्षी दलों के गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली में संयुक्त मार्च निकालने का फैसला किया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, आज दोपहर 1 बजे कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और वामपंथी दल कश्मीरी गेट स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के दफ्तर की तरफ एक बड़ा विरोध मार्च निकालेंगे।
विपक्षी का यह प्रदर्शन मतदाता सूचि के विशेष गहन संशोधन में हुई कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए किया जा रहा है।
ईसीआई मुख्यालय की ओर मार्च
मंगलवार को ‘इंडिया’ ब्लॉक के सांसदों द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर नई दिल्ली स्थित ईसीआई मुख्यालय की ओर निकाले गए विरोध मार्च के दौरान पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़कर तिरंगा लहराने वाले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं को सुरक्षाकर्मियों द्वारा बीच रास्ते में रोके जाने के बाद कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया गया
इसे भी पढ़ें: Live: पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में ओंडा सीट पर भाजपा के अमरनाथ शखा आगे
जिसके बाद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि दोनों सदनों के करीब 300 सांसदों को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व उनके सहयोगियों से मिलने से रोका गया और आकाशवाणी भवन में धरना दे रहे इन विपक्षी नेताओं को मंगलवार रात पुलिस ने वहां से हटाकर हिरासत में ले लिया, जबकि इस प्रदर्शन से आम आदमी पार्टी और डीएमके दूर रहे।
पिछले हफ्ते दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आम आदमी पार्टी और एसएफआई व् आइसा जैसे वामपंथी छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध मार्च के दौरान चुनावी नियमों में बदलाव और गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की गई। माहौल बिगड़ता देख और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने मौके से कई प्रदर्शनकारी नेताओं और छात्रों को हिरासत में ले लिया था।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
