अखिलेश यादव का आरोप: यूपी में बजट की खुली लूट और फर्जी वोटर बनाने का खेल
नई दिल्ली: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर वोट चोरी करने और मतदाता सूची में धांधली की गहरी साजिश रचने के आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं को बूथों पर अलर्ट रहने की हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल विपक्ष के वोट काटकर फर्जी मतदाता बढ़ा रहा है। अखिलेश ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता इस कुशासन से तंग आ चुकी है और 2027 के चुनाव में सत्ता पलटने का मन बना चुकी है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि बीजेपी फर्जी वोट, चुनावी बेईमानी और कानून-संविधान की अनदेखी को ही अपनी ताकत मानती है।
महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता
उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता को वोट और चंदा चोरी के प्रति जागरूक करने का आह्वान करते हुए दावा किया कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सत्ता के संरक्षण में हो रहे भूमि कब्जों से त्रस्त प्रदेश की जनता अब बीजेपी का सफाया करने के लिए चुनाव का इंतजार कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) की एकजुटता से घबराई सरकार इस वर्ग का लगातार उत्पीड़न कर रही है।
इसे भी पढ़ें: 2029 में केंद्र में राहुल गांधी के नेतृत्व में हमारी सरकार बनेगी: संजय राउत
इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की पुरातनपंथी सोच ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है, जहां पिछले दस वर्षों में 26 हजार से अधिक प्राथमिक विद्यालय बंद हो गए, जबकि शराब की दुकानें बढ़ रही हैं। उन्होंने पेपर लीक और योजनाओं में भ्रष्टाचार को लेकर डबल इंजन सरकार को घेरते हुए कहा कि जनता ने अब उत्तर प्रदेश में बदलाव कर सपा सरकार बनाने का मन बना लिया है।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेतृत्व के पास अब केवल झूठे फैलाने,वक्त गंवाने और विपक्ष की छवि ख़राब करने का ही काम बचा है। सपा प्रमुख ने तंज कसते हुए कहा कि सत्ताधारी दल की हकीकत अब जनता के सामने आ चुकी है और उनके कुकर्मों का घड़ा पूरी तरह भर गया है, जिसे प्रदेश के मतदाता अपने वोटों की चोट से फोड़ देंगे।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
