सागरिका घोष का आरोप “अभी तक बंगाल की 70 सीटों का कोई अपडेट नहीं”

सागरिका घोष का आरोप “अभी तक बंगाल की 70 सीटों का कोई अपडेट नहीं”

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच राजनीतिक माहौल उस वक्त गरमा गया जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने चुनाव आयोग पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। सागरिका घोष ने दावा किया कि राज्य की कम से कम 70 सीटों पर मतगणना के रुझान अपडेट नहीं किये गए हैं।

सागरिका घोष ने एक वीडियो जारी कर कहा कि आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की वोट गिनती चल रही है। लेकिन चुनाव आयोग ने अभी तक लगभग 70 सीटों के रिजल्ट्स या ट्रेंड्स अपलोड ही नहीं किए हैं। यह बहुत गंभीर सवाल है। जब पूरे राज्य में गिनती हो रही है, तो आयोग इतनी बड़ी संख्या में सीटों का डेटा पब्लिक क्यों नहीं कर रहा? लोग क्या सोचेंगे? पारदर्शिता कहाँ गई?

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को तुरंत सभी 293 सीटों (फाल्टा को छोड़कर) का पूरा डेटा अपलोड करना चाहिए। लोगों को सच्चाई जानने का हक है। यह देरी जानबूझकर तो नहीं की जा रही? हम इसकी निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि तुरंत सभी ट्रेंड्स और रिजल्ट्स जारी किए जाएं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।