ममता बनर्जी के काफिले पर भीड़ का हमला, बाल बाल बचीं
ममता बनर्जी ने आरोप लगते हुए कहा की उनकी गाड़ी पर बड़े बड़े पत्थर फेके गए और यह घटना सब पुलिस की मौजूदगी में हुई थी उन्होंने कहा की अगर गाड़ी की खिड़की खुली होती तो गंभीर चोट भी लग सकती थी और जान भी जा सकती थी
पश्चिम बंगाल: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर उत्तर 24 परगना के हलीशहर में हमला किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोककर उस पर पत्थर, पानी की बोतलें और जूते फेंके। यह घटना तब हुई जब वह तृणमूल कांग्रेस के दिवंगत कार्यकर्ता बिरजू केओट के परिवार से मिलने जा रही थीं, जिनकी हाल ही में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान स्थानीय पुलिस पर हिरासत में मौत का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियो ने ममता बनर्जी की गाड़ी पर बड़े बड़े पत्थर फेके
कथित हिंसा के बाद ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर मारे गए और यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर गाड़ी की खिड़की खुली होती, तो गंभीर चोट लग सकती थी और जान भी जा सकती थी। वहीं, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने भी इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है।
इसे भी पढ़ें: भोपाल में किसानों का उग्र प्रदर्शन, सीएम हाउस घेराव की चेतावनी
मृतक बिरजू केओट के परिजनों ने पुलिस पर बेरहमी से पीटने और प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पत्नी का दावा है कि पुलिस उनके पति को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर ले गई थी और लॉकअप में रस्सी से बांधकर बुरी तरह पीटा गया, जिसके बाद वह अगली सुबह अचेत अवस्था में मिले और उनके शरीर पर चोट व खून के गहरे निशान थे।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
