कर्नाटक वोटर लिस्ट से 1 करोड़ नाम साफ; चुनाव आयोग ने जारी की फाइनल लिस्ट
नई दिल्ली: कर्नाटक चुनाव आयोग ने विवादों के बीच राज्य की अंतिम मतदाता सूची फाइनल वोटर्स लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें से करीब 1 करोड़ नाम कम हो गए हैं।
वोटर लिस्ट में फॉर्म-7 को लेकर चल रहे भारी विवाद और विशेष गहन पुनरीक्षण SIR प्रक्रिया शुरू होने से पहले राज्य में 5.54 करोड़ से ज्यादा मतदाता थे, लेकिन अब नई फाइनल लिस्ट में यह संख्या घटकर 4.55 करोड़ रह गई है।
हालांकि, यह संख्या शुरुआती ड्राफ्ट लिस्ट के मुकाबले थोड़ी बेहतर है, क्योंकि दावों और आपत्तियों के निपटारे के दौरान लगभग 8.64 लाख नए नाम दोबारा सूची में जोड़े गए हैं।
कर्नाटक के SIR प्रक्रिया में फॉर्म-7 के आवेदनों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर सवाल उठ रहे थे। इस दौरान सामने आया कि चुनाव अधिकारियों ने ही 61 हजार आवेदन किए हैं।अभी ये मामला चर्चा में था कि इसी बीच फाइनल वोटर्स लिस्ट जारी कर दी है।
मतदाताओं की संख्या में भारी गिरावट
इस दौरान SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य की वोटर लिस्ट में दर्ज मतदाताओं की संख्या में बड़ी गिरावट आई है। कर्नाटक की फाइनल वोटर्स लिस्ट में कुल 4.55 करोड़ से ज्यादा मतदाता शामिल हैं।
कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है, जिसके अनुसार अब कुल मतदाताओं की संख्या 4.55 करोड़ से अधिक है।
इसे भी पढ़ें: UNGA अध्यक्ष का दिल्ली में बड़ा बयान: भारत की वैश्विक लीडरशिप को बताया अहम
लिस्ट में 2.25 करोड़ से ज्यादा पुरुष, 2.29 करोड़ महिलाएं, 2,841 थर्ड जेंडर और 18-19 साल के 6.83 लाख नए युवा मतदाता शामिल हैं। मतदाता अपना नाम सीईओ (CEO) की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी विधानसभा के अनुसार जांच सकते हैं।
वोटर लिस्ट के शुरुआती समीक्षा अभियान में करीब 1.07 करोड़ नाम हटाए गए थे, जिनमें 80.62 लाख पते पर न मिलने या शिफ्ट होने वाले, 16.39 लाख मृत, और 7 लाख से अधिक फर्जी या डुप्लिकेट नाम शामिल थे। हालांकि, बाद में दावे और आपत्तियां दर्ज होने के बाद 8.64 लाख नाम दोबारा जोड़े गए, जिससे कुल मिलाकर सूची में पहले के मुकाबले करीब 99.32 लाख नामों की कमी आई है।
वोटर लिस्ट में नाम कैसे सर्च करें
वोटर इलेक्शन कमीशन के इलेक्टोरल सर्च पोर्टल से भी अपना एनरोलमेंट चेक किया जा सकता है, इसके लिए उन्हें वोटर आईडी नंबर यानी EPIC नंबर की जरूरत होगी। सबसे पहले पोर्टल पर जाकर Search by EPIC का ऑप्शन चुनें।
इसके बाद अपना EPIC नंबर डालें, राज्य के रूप में कर्नाटक चुनें और कैप्चा भरकर सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें। अगर लिस्ट में नाम नहीं मिलता है, अपनी डिटेल्स को ऑफिशियल इलेक्टोरल रोल से वेरिफाई करना होगा या इलेक्शन अधिकारियों से कॉन्टैक्ट करना होगा।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
