पीएम मोदी और जापानी पीएम ताकाइची के बीच आज होगी अहम रणनीतिक बैठक

पीएम मोदी और जापानी पीएम ताकाइची के बीच आज होगी अहम रणनीतिक बैठक

पीएम मोदी ने आज जापानी समकक्ष ताकाइची से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में जापानी प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। सैनिकों की टुकड़ी ने जापानी प्रधानमंत्री के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर भी पेश किया। औपचारिक स्वागत के दौरान सैनिकों के दल ने संगीत की प्रस्तुति भी दी

 

नई दिल्ली: भारत में जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के कार्यक्रम पर विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि दोनों शीर्ष नेताओं के बीच आज अहम द्विपक्षीय बैठक होगी।

इस बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से संवाद होगा, जिसका मुख्य फोकस आर्थिक सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा रहेगा।

मंत्रालय के अनुसार, मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए दोनों देश अपने रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना चाहते हैं।

साथ ही, जापान और भारत के बीच ‘विशेष रणनीतिक वैश्विक साझेदारी’ को और आगे बढ़ाने तथा आपसी सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होगी।

इससे पहले खुद पीएम ताकाइची ने कहा था कि भारत, जापान की तरह एशिया का एक प्रमुख लोकतांत्रिक देश है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभाता है।

उन्होंने साझा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक’ (एफओआईपी) की दिशा में प्रयासों पर भी चर्चा होगी।

इस दौरान जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और भारत के ढांचे (क्वाड) से जुड़े सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

तीन दिवसीय भारत दौरे पर आईं जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का आज राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया, जहां खुद पीएम मोदी ने उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में ताकाइची को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी समकक्ष को भारतीय प्रतिनिधिमंडल से मिलवाया और साथ ही उनके साथ आए शिष्टमंडल से भी मुलाकात की।

गौरतलब है कि भारत पहुंचने से पहले पीएम ताकाइची ने इस दौरे को बेहद अहम बताते हुए कहा था कि बढ़ती अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितताओं के बीच भारत के साथ सहयोग का महत्व और बढ़ गया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और जापान के साझा मूल्यों तथा रणनीतिक हितों को ध्यान में रखते हुए यह दोनों देशों के बीच सहयोग को नई दिशा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।