घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर: दिल्ली-NCR और पश्चिमी यूपी में बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर: दिल्ली-NCR और पश्चिमी यूपी में बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। घर से निकलने से पहले ये अलर्ट ज़रूर पढ़ें।

पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश के बाद, दिल्ली के कई हिस्सों में आज भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, इससे सटे एनसीआर (NCR) के इलाकों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नए निम्न दबाव के क्षेत्र (Low Pressure Area) के सक्रिय होने के कारण अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश का यह दौर जारी रहने की संभावना है।

क्या है वजह:

IMD के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर बढ़ रहा है। इस मौसमी तंत्र के प्रभाव से उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसूनी हवाएं खासी मजबूत हो गई हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान समेत कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को सलाह दी है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों या कमजोर ढांचों के पास जाने से बचें। लगातार बारिश के चलते जलभराव और यातायात में बाधा की आशंका को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क कर दिया गया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।