संजय राउत का तंज: देश के मुद्दों से ध्यान भटकाकर सिर्फ वोटों का खेल खेल रही है भाजपा
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने भाजपा पर केवल सांप्रदायिक राजनीति करने और चुनावी धांधली का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। उनका यह बयान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के उस सवाल के बाद आया है।
जिसमें उन्होंने वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम काटे जाने की बात उठाई थी। अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरते हुए पूछा था कि उन्हें पहले से कैसे पता चल गया कि जिन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, वे सभी हिंदू ही थे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जाति या धर्म के आधार पर किसी से भेदभाव नहीं होना चाहिए और देश के हर नागरिक को मिला वोट देने का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए, चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान।
संजय राउत ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र हर जगह लगातार हिंदू-मुसलमान का राजनीतिक खेल खेला जा रहा है और ऐसे लोगों को देश की कोई परवाह नहीं है।
इसे भी पढ़ें: विजय की राह में रोड़ा: बहुमत से 2 कदम दूर TVK, शपथ पर सस्पेंस
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने अयोध्या के दीपोत्सव पर निशाना साधते हुए कहा है कि चुनाव पास होने के कारण सरकार केवल दीयों की संख्या बढ़ाकर धर्म की राजनीति कर रही है।
उन्होंने कहा कि जब भगवान राम वनवास से लौटे थे, तब लोगों ने खुशहाली और उजाले के लिए दीये जलाए थे। लेकिन आज सत्ता में बैठे लोग लोकतंत्र की हत्या कर देश में अंधकार फैला रहे हैं, जिसे केवल दीये जलाकर दूर नहीं किया जा सकता।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
