दिवाली के बाद दिल्ली में छाया जहरीला स्मॉग, कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर 400 पार
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली: दिल्ली में दिवाली के पटाखों की वजह से सोमवार सुबह चारों तरफ धुएं और स्मॉग की मोटी चादर छा गई। रविवार रातभर जमकर हुई आतिशबाजी के कारण हवा बहुत खराब हो गई है और सुबह के समय लोगों को सामने देखने (विजिबिलिटी) में काफी परेशानी हो रही है। प्रदूषण के इस बढ़े स्तर की वजह से पूरी राजधानी में धुंधलापन छाया हुआ है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सोमवार सुबह के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक बना हुआ है। दिल्ली का औसत AQI 368 दर्ज किया गया, जिसमें कुल 54 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 15 स्टेशनों पर AQI 400 के पार यानी ‘गंभीर’ श्रेणी में रहा।
सोनिया विहार और बुराड़ी क्रॉसिंग 441 AQI के साथ सबसे अधिक प्रदूषित रहे, जबकि विवेक विहार, DTU, जहांगीरपुरी, रोहिणी, बवाना, चांदनी चौक और ITO जैसे कई इलाकों में हवा गंभीर स्तर पर रही। हालांकि, श्री अरबिंदो मार्ग, दिल्ली कैंट और IGNOU मैदान गढ़ी (247 AQI) जैसे इलाकों में प्रदूषण अपेक्षाकृत कम दर्ज हुआ, लेकिन वहां भी हवा साफ नहीं थी।
इसे भी पढ़ें: चुनावी कार्यो में शिक्षकों की तैनाती को कोर्ट ने बताया वैध, याचिका ख़ारिज
दिल्ली के अलावा एनसीआर के शहरों नोएडा और गाजियाबाद में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जहां नोएडा सेक्टर-62 में AQI 404 तक पहुंच गया और वसुंधरा, वेव सिटी तथा लोनी जैसे क्षेत्रों में भी हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई।
मौसम विभाग (IMD) ने बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली के कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इस धुंध और कोहरे के कारण लोगों को सुबह यात्रा करते समय विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
