ईरान पर ट्रंप की चेतावनी: परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे
नई दिल्ली (इंटरनेशनल डेस्क): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका का ईरान से जुड़े रणनीतिक समुद्री रास्तों पर लगभग पूरा नियंत्रण है और जल्द ही वह इस पर पूरी तरह कब्जा कर लेगा। इस साथ ही ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार नहीं बनाने दिया जाएगा।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा
77 डब्ल्यूएबीसी रेडियो पर अपने पूर्व निजी वकील माइकल कोहेन के साथ एक साक्षात्कार में, ट्रंप ने अपनी सैन्य कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि जब बी-2 बमवर्षकों से हमले किए गए थे, तब ईरान परमाणु हथियार हासिल करने से महज दो सप्ताह दूर था।
उन्होंने स्वीकार किया कि इस भू-राजनीतिक संघर्ष के कारण अमेरिकी नागरिकों को पेट्रोल और ऊर्जा के लिए थोड़ी अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है, लेकिन मध्य पूर्व की सुरक्षा और ईरान को परमाणु संपन्न बनने से रोकने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था।
इसे भी पढ़ें: समुद्री शिक्षा से मिलेगा रोजगार, बंगाल में जीतेगा NDA: सर्बानंद सोनोवाल
ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सैन्य हमलों के बाद ईरान को बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इन हमलों से ईरान की नौसेना, वायुसेना और उनके बड़े नेताओं को भारी चोट पहुंची है। इस वजह से ईरान की मिसाइल और ड्रोन बनाने की ताकत अब बहुत कम हो गई है।
ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान परमाणु हथियार बना लेता, तो वह कई देशों के लिए बहुत बड़ा खतरा बन जाता। उन्होंने कहा कि इससे इजराइल और मिडल ईस्ट के अन्य देश जैसे सऊदी अरब, कतर, यूएई, कुवैत और बहरीन खतरे में आ जाते और पूरा क्षेत्र तबाह हो सकता था।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
