मैरी मिलबेन का CJP पर बड़ा हमला; कहा भारत और पीएम मोदी विरोधी ताकतों से मिल रही अमेरिकी फंडिंग
नई दिल्ली (इंटरनेशनल): अमेरिकी गायिका और हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी मिलबेन ने सीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस पार्टी को अमेरिका में बैठे डोनर्स से फंडिंग मिल रही है।
उन्होंने देश के युवाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए युवाओं से आगे आने और इस विनाशकारी सोच के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करने की अपील की है।
मिलबेन ने कहा है कि भारत के सभी युवा देशभक्तों को आगे आना चाहिए और एक संगठन की विनाशकारी सोच के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध दर्ज करना कराना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि सीजेपी नेता अभिजीत दिपके और उनकी पार्टी को अमेरिका में बैठे उन डोनर्स से फंडिंग मिल रही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के भविष्य के खिलाफ काम कर रहे हैं।
युवाओं से निडर रहने की अपील
अपने संदेश में उन्होंने युवाओं से कहा कि वे बिल्कुल भी न डरें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 साल तक देश की सेवा की है जिसमें 12 साल प्रधानमंत्री के रूप में और लगातार तीन बार उनका चुना जाना शामिल है और वे देश की किसी भी विनाशकारी ताकत के सामने झुकने वाले नहीं हैं।
विदेश से मिलने वाली फंडिंग और दानदाताओं पर बात करते हुए मिलबेन ने कहा कि इन चुनिंदा दानदाताओं का पूरी दुनिया में एक ही तरीका होता है।
वे रूढ़िवादी वैश्विक नेताओं को निशाना बनाते हैं उस देश से किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढते हैं जो अमेरिका में पढ़ा लिखा हो उसे कट्टरपंथी बनाते हैं और फिर वापस देश भेजकर वहां अराजकता व तबाही फैलाने के लिए फंड मुहैया कराते हैं।
इसे भी पढ़ें: बिहार में कल सम्राट कैबिनेट का महा-विस्तार; पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में गूंजेगा गांधी मैदान
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे प्रयास कभी सफल नहीं होते, लेकिन देश के विकास और शासन व्यवस्था पर इसका असर जरूर पड़ता है।
लोकतंत्र और स्वतंत्रता को बचाने के लिए एक जवाबी आंदोलन की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि भारत में अब एक नई आवाज उठने का समय आ गया है।
स्वदेशी नेतृत्व और भारतीय पहचान
यह आवाज उस व्यक्ति की होनी चाहिए जो भारत की ही धरती पर पैदा हुआ हो यहीं पला बढ़ा हो और शिक्षित हुआ हो। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आगे आएं, एकजुट हों और ‘कॉकरोच पार्टी’ की विनाशकारी सोच के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करें।
बता दें कि मेरी मिलबेन एक जानी-मानी अफ्रीकी-अमेरिकी हॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका हैं, जो भारत में राष्ट्रगान और धार्मिक गीत ‘ओम जय जगदीश हरे’ गाने के लिए काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने साल 2023 में अमेरिका की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने एक कार्यक्रम में भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ भी गाया था।
मिलबेन ने ये बातें तब कहीं जब विपक्षी पार्टियों और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थक नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वे वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (एसआईआर) में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
