MP में नए घोटाले का दावा; जयराम रमेश ने पूछा क्या पीएम करेंगे निष्पक्ष जांच

MP में नए घोटाले का दावा; जयराम रमेश ने पूछा क्या पीएम करेंगे निष्पक्ष जांच

नई दिल्ली: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में शराब और जमीन से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार का दावा करते हुए भाजपा सरकार को घेरा है। पार्टी का आरोप है कि राज्य के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के पूर्व ओएसडी (OSD) पर लगे रिश्वत के आरोप इस बड़े घोटाले की ओर इशारा करते हैं।

विपक्ष ने मांग की है कि अगर केंद्र सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तुरंत इस पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दावा किया है राज्य कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरोपों और मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के पूर्व ओएसडी के खिलाफ शराब घोटाले की जांच में कई गड़बड़ियां पाई गई हैं।

भाजपा पर ‘हम दो, हमारे दो’ से प्रेरित होकर भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाने का आरोप लगाते हुए जयराम रमेश ने जीतू पटवारी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछे गए सात सवालों का जिक्र किया और मांग की कि यदि प्रधानमंत्री इस भ्रष्टाचार को संरक्षण नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें इसकी निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।

कांग्रेस ने दावा किया है कि खुद पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राज्य सरकार की आलोचना की है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं