कोलकाता में ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश; चाकू के साथ संदिग्ध महिला गिरफ्तार

कोलकाता में ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश; चाकू के साथ संदिग्ध महिला गिरफ्तार

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस आरोप है कि कोलकाता में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उनके घर के बाहर हमले की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, आवास से निकलते समय एक महिला अचानक अपशब्द कहते हुए उनकी तरफ झपटी।

वहां तैनात पार्टी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए महिला को फौरन दबोच लिया, जिससे वे सुरक्षित रहीं। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया और घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए पूछताछ शुरू कर दी है।

सुरक्षा में बड़ी चूक का आरोप

जिसने मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मिलन संघ पूजा पंडाल जाने के दौरान नशे की हालत में उनके पास पहुंचने की कोशिश की थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी महिला इलाके में नागरिक स्वयंसेवक और नशे की आदी के रूप में जानी जाती है

जो कथित तौर पर चाकू लेकर गाली-गलौज कर रही थी, खुद को ममता बनर्जी की भतीजी बता रही थी और सड़क पर लेटकर हंगामा कर रही थी। टीएमसी ने इसे जेड-प्लस सुरक्षा प्राप्त मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक और किसी गहरी साजिश का नतीजा बताया है साथ ही पुलिस से तस्वीरों व वीडियो फुटेज की जांच कर बीएनएसएस की धारा 173 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं, पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ कर इस हरकत के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है और घटना के वीडियो फुटेज तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद साकेत गोखले ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया कि जेड-प्लस (Z+) सुरक्षा के घेरे में रहने वाली तीन बार की मुख्यमंत्री के घर तक एक नशेड़ी महिला का चाकू लेकर पहुंच जाना बेहद हैरान करने वाला है।

साकेत गोखले ने इस हमले के पीछे भाजपा की एक सोची-समझी साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका की ओर इशारा करते हुए पूछा कि क्या पुलिस इस मामले में कोई निष्पक्ष और सख्त कार्यवाई करेगी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं