विधानसभा परिसर में ‘आप’ और कांग्रेस विधायक भिड़े, परगट सिंह ने बीच-बचाव कर जोड़े हाथ
पंजाब: विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन मंगलवार को कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के निलंबन को लेकर सदन के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला। खैरा को विधानसभा के भीतर जाने की अनुमति न मिलने से नाराज कांग्रेस के तमाम विधायकों ने गेट पर ही डेरा डाल दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कड़ा विरोध प्रदर्शन किया।
विधानसभा परिसर में मीडिया को बयान देने के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के विधायकों के बीच तीखी बहस और धक्कामुक्की होने से तनाव बढ़ गया, क्योंकि 23 अक्तूबर को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष के प्रति असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने और कार्यवाही बाधित करने के आरोप में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को सदन की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था।
जिसका कांग्रेस ने राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताते हुए विरोध किया था। सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को भी यह विवाद थमा नहीं और कांग्रेस विधायकों ने प्रवेश रोके जाने तथा खैरा के निलंबन के खिलाफ आवाज उठाई, जिस पर नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेस विधायकों को बाहर रोके जाने का प्रमुख मुद्दा उठाया।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी का गाजीपुर दौरा, 2027 चुनाव का शंखनाद
विधानसभा परिसर में मीडिया के सामने बयान देने के दौरान कांग्रेस और ‘आप’ विधायकों के बीच तीखी बहस अचानक धक्कामुक्की और हाथापाई में बदल गई। सुखपाल सिंह खैरा के निलंबन को लेकर कांग्रेस सरकार को घेर रही थी, जिसका ‘आप’ नेताओं ने कड़ा विरोध किया। सत्र के आखिरी दिन हुई इस झड़प ने दोनों दलों के बीच राजनीतिक टकराव को और ज्यादा बढ़ा दिया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
