चंडीगढ़ में बवाल: चुनाव कार्यालय घेरने चले ‘आप’ नेताओ को पुलिस ने बैरिकेड्स पर रोका, कई गिरफ्तार

चंडीगढ़ में बवाल: चुनाव कार्यालय घेरने चले ‘आप’ नेताओ को पुलिस ने बैरिकेड्स पर रोका, कई गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब के युवाओ और आम आदमी पार्टी के नेताओ ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पंजाब निर्वाचन कार्यलय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

इस विरोध प्रदर्शन में युवाओ ने चुनाव आयोग की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगे बुलंद कीं। सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के इस प्रदर्शन में शामिल होने से आंदोलन को और मजबूती मिली है, जिससे चंडीगढ़ में राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है।

सिसोदिया समेत कई नेता हिरासत में

रोष मार्च निकालकर चुनाव कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक लिया, इस युवा प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और आप के कई विधायक मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस के साथ हुई तीखी धक्कामुक्की के बाद सिसोदिया समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

इस दौरान मनीष सिसोदिया ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कारण देश का पूरा युवा और मतदाता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है, क्योंकि ज्ञानेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर देश के हर एक मतदाता के साथ गद्दारी की है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने की मांग को लेकर देश का युवा वर्ग दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुट रहा है लेकिन इस आंदोलन को कुचलने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। देश के इतिहास में यह पहली बार देखा जा रहा है जब कुछ युवाओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने के लिए पूरी सरकार इस कदर शक्ति प्रदर्शन पर उतर आई है।

इस बीच, चंडीगढ़ में भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवाओं का बड़ा विरोध प्रदर्शन जारी है, जिसे आम आदमी पार्टी (AAP) का पूरा समर्थन मिल रहा है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं