नितिन नबीन का हमला: ‘विदेशी ताकतों संग मिलकर देश अस्थिर कर रहा विपक्ष’
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली: बीजेपी नेता नितिन नबीन ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर अर्बन नक्सल’ सोच रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करना चाहता है, लेकिन उनके नापाक इरादे कभी कामयाब नहीं होंगे।
भारतीय जनता पार्टी भाजपा के नेता नितिन नबीन ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पिछले 12 वर्षों में देश से नक्सलवाद और आतंकवाद को समाप्त कर शांति का माहौल बनाया गया है।
उनका आरोप है कि इसके बाद भी कुछ विपक्षी नेता और राहुल गांधी देश की व्यवस्था को बिगाड़ने और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ गलत भाषा का उपयोग कर अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
नबीन ने दावा किया कि भारत के युवा अपनी संस्कृति और लोकतंत्र का सम्मान करते हैं, जबकि विपक्ष विदेशी ताकतों की मदद से देश में तनाव फैलाना चाहता है।
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की एक नवंबर को होने वाली रैली से डरी बीजेपी ने थोप दिए नए आरोप
उन्होंने साफ किया कि जनता के जनादेश से चुनी गई सरकार ही देश का नेतृत्व कर रही है और देश का माहौल खराब करने के किसी भी प्रयास को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बीजेपी अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत सरकार देश को अस्थिर करने की कोशिशों से निपटेगी उन्होंने दोहराया कि देश के खिलाफ नापाक इरादे रखने वालों की कोशिशें कभी कामयाब नहीं होंगी।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
