पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: राजा वडिंग का इस्तीफा, राहुल गांधी से मिले

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: राजा वडिंग का इस्तीफा, राहुल गांधी से मिले

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटने के बाद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शुक्रवार को दिल्ली जाकर राहुल गांधी से उनके निवास स्थान 10 जनपथ पर एक अहम मुलाकात की।

बैठक में शामिल होने से पहले उन्होंने कहा कि वे अपने सबसे बड़े नेता यानी बॉस से मिलने जा रहे हैं और उन्होंने हमेशा राहुल जी के सामने अपने दिल की बात बिना किसी हिचकिचाहट के खुलकर रखी है।

उनका यह इस्तीफा पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट की रिपोर्ट के बाद आया है जिसके कारण राज्य की राजनीति में अब बड़े बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं।

चुनाव से ठीक पहले राजा वडिंग का इस्तीफा

राजा वडिंग ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा उस समय दिया है जब राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें पद बदलने के फैसले की जानकारी दी थी जिसके बाद उन्होंने इस्तीफे सौंप दिया।

वडिंग ने सोशल मीडिया पर अपनी पहचान में खुद को पंजाब कांग्रेस का ‘पूर्व अध्यक्ष’ लिख कर इसकी पुष्टि कर दी है।

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के लिए विजय इंदर सिंगला प्रताप सिंह बाजवा और सुखजिंदर रंधावा समेत कई दिग्गजों के नामों पर मंथन चल रहा है।

आंतरिक गुटबाजी को खत्म करने और जातीय संतुलन साधने के लिए एक मुख्य अध्यक्ष के साथ दो कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए जा सकते हैं।

पंजाब कांग्रेस में इस फेरबदल की मुख्य जगह नए प्रभारी सचिव पायलट द्वारा आलाकमान को सौंपी गई रिपोर्ट है।

पायलट ने राज्य के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर संगठन में चल रही आपसी खींचतान और अंदरूनी मतभेदों का पूरा ब्योरा शीर्ष नेतृत्व को दिया था जिसके बाद राजा वडिंग को हटाने का निर्णय लिया गया


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।