पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने बीजेपी को दी करारी हार

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने बीजेपी को दी करारी हार

उत्तर प्रदेश: विधान परिषद् चुनाव के नतीजों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा को बड़ा झटका लगा है जहाँ समाजवादी पार्टी ने अपनी जीत का परचम लहराया है।

वाराणसी खंड शिक्षक सीट पर हुए इस कड़े मुकाबले में सपा के उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने लगातार दूसरी बार शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के डॉ. प्रमोद मिश्रा को हराकर इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

लाल बिहारी यादव को प्रथम वरीयता के 10,958 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार डॉ. प्रमोद मिश्रा को 6,060 वोट हासिल हुए, जिससे लाल बिहारी यादव ने करीब 514 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

स्नातक सीट पर टक्कर

दूसरी ओर, वाराणसी स्नातक एमएलसी सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा और भाजपा के केदारनाथ सिंह के बीच कड़ा मुकाबला है, जिसके लिए वोटों की गिनती जारी है और अंतिम परिणाम आने की संभावना है। शिक्षक एमएलसी के लिए लगभग 12 और स्नातक के लिए लगभग 24 राउंड में काउंटिंग होनी है।

आजतक से जुड़े पत्रकार रोशन जायसवाल की रिपोर्ट के अनुसार, वाराणसी खंड के एमएलसी चुनाव में वाराणसी समेत आठ जिलों के कुल 3,23,447 स्नातक और शिक्षक वोटर्स हैं, जिनमें स्नातक के लिए 2,88,548 और शिक्षक के लिए 34,899 एलिजिबल वोटर्स शामिल हैं. इस चुनाव में स्नातक के लिए 41.11% और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 69.87% वोटिंग दर्ज की गई

पिछले 2020 के चुनाव को देखें तो सपा के आशुतोष सिन्हा को 26,335 और भाजपा के केदारनाथ सिंह को 22,685 वोट मिले थे, जिनके बीच 3,650 वोटों का अंतर रहा था, जबकि शिक्षक एमएलसी सीट पर लाल बिहारी यादव ने 936 वोटों से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा को हराया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर बड़ी चुनावी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने इस कड़े मुकाबले में भाजपा के डॉ. प्रमोद मिश्रा को मात दी है। वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया और मिर्जापुर सहित कुल आठ जिलों में फैले इस बड़े चुनाव क्षेत्र में लाल बिहारी यादव ने प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती में ही 9,901 मत हासिल कर अपनी शानदार जीत पक्की कर ली।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं