गुलजार सिंह मौत मामला: पंजाब सरकार पर बिफरे राहुल, कहा- सवाल पूछने पर मिल रही यातना और धमकी
नई दिल्ली: संगरूर के गुलजार सिंह की मौत और उनके आखिरी वीडिओ को लेकर राहुल गांधी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की घेराबंदी की है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गंभीर आरोप लागते हुए कहा कि पंजाब में सरकार की नाकामियों पर आवाज उठाने वालो को डराया और प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगंवत मान से मांग की है कि वे सूबे के वित् मंत्री को तुरंत पद से हटाए और इस पूरे दर्दनाक मामले की किसी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच करवाएं।
राहुल गांधी ने उदहारण देते हुए कहा की दलित समाज के गुलजार सिंह ने अपने बेटे को नशे की दलदल में फंसते देख बस यही तो पूछा था की सरकार ड्रग्स रोकने में नाकाम क्यों है जिसके बदले उन्हें डराया धमकाया जा रहा है।
सरकार ड्रग्स रोकने में नाकाम क्यों
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के संगरूर के गुलजार सिंह द्वारा कथित तौर पर एक तीखे सवाल पूछने के बाद प्रताड़ित किए जाने और जहर खाकर दम तोड़ने के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान से वित्त मंत्री का तुरंत इस्तीफा लेने और एफआईआर में उनका नाम दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने भी शीतल अंगुराल के अभ्यावेदन पर संज्ञान लेते हुए पंजाब के अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और पंजाब कांग्रेस ने भगवंत मान सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस: ‘ब्रह्मास्त्र’ एक्ट्रेस मौनी रॉय पर लगा हमेशा नशे में रहने का आरोप
गुलजार सिंह की मौत और उनके आखिरी वीडियो के सामने आने के बाद पंजाब के सियासी गलियारों में घमसान मच गया है। राहुल गांधी की तीखी मांग राष्ट्रीय अनुसूचित जाती आयोग द्वारा इस मामले पर रिपोर्ट मांगने की कार्यवाई और विपक्ष की तरफ से सरकार को हटाने के बढ़ते दबाव ने इस पुरे विवाद को राजनीतिक रूप से बहुत गरमा दिया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
