सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस: ‘ब्रह्मास्त्र’ एक्ट्रेस मौनी रॉय पर लगा हमेशा नशे में रहने का आरोप

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस: ‘ब्रह्मास्त्र’ एक्ट्रेस मौनी रॉय पर लगा हमेशा नशे में रहने का आरोप

मशहूर फिल्म पत्रकार सिमी चंडोक ने एक इंटरव्यू में ‘ब्रह्मास्त्र’ एक्ट्रेस मौनी रॉय पर हमेशा नशे में रहने का विवादित आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है

 

मुंबई: टीवी और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।

हालांकि, इस बार चर्चा की वजह उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि वरिष्ठ फिल्म पत्रकार सिमी चंडोक द्वारा उन पर लगाया गया एक बेहद संगीन और विवादित आरोप है।

हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में शामिल हुईं सिमी चंडोक ने मौनी रॉय को लेकर एक ऐसा हैरान करने वाला दावा किया, जिसने इंटरनेट और सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

पॉडकास्ट का यह वीडियो क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

नशे में रहती हैं मौनी रॉय?

इस इंटरव्यू के दौरान जब सिमी चंडोक से सेलिब्रिटीज और उनके पब्लिक अपीयरेंस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सीधे तौर पर मौनी रॉय का जिक्र किया।

पत्रकार ने दावा किया कि उन्होंने आज तक पैपराजी के किसी भी वीडियो या फुटेज में मौनी को कभी “सोबर” यानी होश में नहीं देखा है।

सिमी ने कहा कि जब भी उनकी मुलाकात मौनी से हुई या उन्होंने एक्ट्रेस को किसी इवेंट में देखा, तो उन्हें हमेशा यही लगा कि मौनी नशे में थीं। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि वह हमेशा नशे में रहती हैं।

इसी बातचीत के दौरान जब पत्रकार से किसी ऐसे एक्टर का नाम पूछा गया जो हमेशा नशे में रहता है, तो उन्होंने संजय दत्त का नाम लिया।

पत्रकार सिमी चंडोक के इस बेहद तीखे बयान के बाद सोशल मीडिया पर मौनी रॉय से जुड़ा एक पुराना वाक्या भी फिर से चर्चा का विषय बन गया है।

जब नशे में गिरीं मौनी रॉय

दरअसल, 1 जनवरी 2025 को न्यू ईयर पार्टी के बाद मौनी रॉय जब अपने पति सूरज नांबियार और करीबी दोस्त दिशा पाटनी के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकल रही थीं, तब कार की तरफ जाते समय सीढ़ियों पर उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ी थीं।

उस वक्त इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसे लेकर कई यूजर्स ने तरह-तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं कि क्या उन्होंने शराब पी रखी थी। अब सिमी चंडोक के इस नए दावे ने उस पुराने विवाद की आग को एक बार फिर हवा दे दी है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।