जंतर मंतर मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत पर कल 14 सितंबर को होगी सुनवाई
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता से मारपीट के मामले में गिरफ्तार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज ने जमानत के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की है।
आरोपी के वकील ने जिला न्यायाधीश के सामने इस अर्जी पर तुरंत सुनवाई करने की मांग की। लेकिन अदालत ने इससे साफ़ इनकार कर दिया।
जंतर मंतर मारपीट मामला
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले की सुनवाई तय प्रक्रिया के तहत ही होगी। अब जमानत याचिका पर 14 सितंबर को सुनवाई होगी। तब तक आरोपी न्यायिक हिरासत में रहेगा। यह मामला जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़ा है।
आरोप है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट की गई थी। घटना की वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्षों में बहस हुई जो बाद में हाथापाई में बदल गई।
जिसमें निशु आजाद के पिता को चोटें आईं।अदालत ने आरोपी को तुरंत कोई राहत न देते हुए कहा कि इस मामले की सुनवाई पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत ही की जाएगी। अब इस जमानत याचिका पर 14 सितंबर को सुनवाई होगी और तब तक आरोपी जेल न्यायिक हिरासत में ही रहेगा।
जमानत याचिका पर 14 सितंबर को होगी सुनवाई
पुलिस ने शिकायत मिलने पर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के वकील ने कोर्ट में जमानत की अर्जी देते हुए कहा है कि उनके मुवक्किल को पूरी तरह झूठे आरोपों में फंसाया गया है।
इसे भी पढ़ें: सौगत रॉय का कड़ा रुख: ‘बागी गुट को न मिले मान्यता, TMC सिर्फ एक है’
वकील ने यह भी कहा कि आरोपी लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ा रहा है और जांच में सहयोग करने के लिए तैयार है।
याचिका में दावा किया गया है कि आरोपी के फरार होने की कोई आशंका नहीं है। अदालत ने आरोपी को तुरंत राहत देने से मना करते हुए अगली सुनवाई के लिए 14 सितंबर की तारीख तय की है। जिस दिन दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जमानत पर फैसला होगा।
गौरतलब है कि स्वतंत्र भारद्वाज को 5 सितंबर को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी से पहले एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में भारद्वाज ने खुद कबूला था कि CJP के प्रदर्शन के दौरान उन्होंने ही छात्रा के पिता के साथ मारपीट की थी।
उसने यह भी बताया था कि घटना के बाद पुलिस ने उन्हें कुछ घंटे हिरासत में रखा था। बातचीत के दौरान भारद्वाज ने भाजपा नेता कपिल मिश्रा और सहयोगी दल के नेता चिराग पासवान के साथ अपने करीबी संबंध होने का भी दावा किया था।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
