नकली इस्तीफे पर विवाद: CJP प्रमुख अभिजीत दीपके पर FIR की मांग, जानें क्या है पूरा मामला

नकली इस्तीफे पर विवाद: CJP प्रमुख अभिजीत दीपके पर FIR की मांग, जानें क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का नकली पत्र शेयर करने के बाद, अब उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग उठ रही है।

दीपके ने मध्य प्रदेश की खराब स्वास्थ्य और पेयजल व्यवस्था पर तंज कसने के लिए यह व्यंग्यात्मक पोस्ट की थी जिसे लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

अभिजीत दीपके का तंज

अभिजीत दीपके का यह पोस्ट बालाघाट की घटना के बाद सामने आया है, जिसमें आरोप है कि कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने उन्हें घेरकर सवाल-जवाब किए थे।

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने एक्स पर एक व्यंग्यात्मक पत्र शेयर कर मजाक में लिखा कि ‘मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से तुरंत इस्तीफा देता हूं।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहते हुए तंज कसा कि वे जनता की सेवा करने में पूरी तरह फेल रहे हैं।इस पत्र में उन्होंने सागर की जहरीली शराब त्रासदी और बालाघाट में बच्चों की मौत का मुद्दा उठाकर सीएम मोहन यादव पर निशाना साधा।

इस पोस्ट पर सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने भी मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की कि दीपके अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।

FIR दर्ज करने की उठी मांग

सोशल मीडिया पर अब अभिजीत दीपके के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठी है। एक्स पर एक यूजर ने डीजीपी एमपी को टैग करते हुए लिखा कि अभिजीत दीपके के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध है, क्योंकि इनके द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के लेटरहेड का दुरुपयोग किया गया है।

यूजर ने लिखा कि मुख्यमंत्री के उच्च संवैधानिक पद का धोखाधड़ीपूर्वक प्रतिरूपण किया गया है। मुख्यमंत्री को संवैधानिक प्राधिकारी, माननीय राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई जाती है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अदालत कोर्ट जाएंगे ताकि अभिजीत दीपके के इस कदम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।