UP में भारी बारिश का अलर्ट: IMD की चेतावनी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बने गहरे दबाव डिप्रेसन के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। जिससे राज्य के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग IMD ने यूपी के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ आम जनता को पूरी तरह सतर्क रहने की सलाह दी है।
यूपी में मौसम का यू-टर्न
मौसम विभाग के मुताबिक इस नए वेदर सिस्टम का व्यापक असर पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में साफ़ दिख रहा है।
इन इलाकों में लगातार बारिश के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने और कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।
लगातार हो रही इस मूसलाधार बारिश के चलते राज्य के औसतन तापमान में 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया है।
इसे भी पढ़ें: IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच आज मुकाबला
भारी बारिश का अलर्ट
स्थानीय प्रशासन ने भारी बारिश और जलभराव के खतरे को देखते हुए सभी संवेदनशील जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है।
बाढ़ की आशंका वाले निचले इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि आपात स्थिति से निपटा जा सके।
मौसम विभाग ने आम जनता को सलाह दी है कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और अपनी सभी यात्राएं मौसम के ताजा अपडेट को देखकर ही तय करें।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
