वाटर कैनन और धक्का-मुक्की: जयपुर में पुलिस से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्त्ता

वाटर कैनन और धक्का-मुक्की: जयपुर में पुलिस से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्त्ता

नई दिल्ली: वोटर लिस्ट में धांधली और वोट चोरी का आरोप लगाते हुए राजस्थान कांग्रेस ने सोमवार को जयपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। शहीद स्मारक पर सभा करने के बाद जब कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओ चुनाव आयोग दफ्तर की तरफ बढ़े, तो पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने और पीछे खदेड़ने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ीं।

जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर विद्याधर नगर थाने पहुंचा दिया।

अशोक गहलोत ने जताई परिसीमन की चिंता

प्रदर्शन से पहले सभा को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने देश में लोकतंत्र को कमजोर करने और असम के तर्ज पर आगामी विधानसभा तथा लोकसभा परिसीमन को लेकर गंभीर आशंकाएं जताईं, जबकि गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में भारी गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह आंदोलन यहीं नहीं रुकेगा और वे इन मुद्दों को लेकर सीधे जनता के बीच जाएंगे।

डोटासरा ने निकाय चुनाव के दौरान स्थानीय प्रशासन व पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए और केंद्र तथा राज्य की भाजपा सरकार पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का तीखा आरोप लगाया।

राजस्थान में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भाजपा का एजेंट बताते हुए गंभीर आरोप लगाएं है। जयपुर में शहीद स्मारक पर जुटे भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया।

जब प्रदर्शनकारियों ने निर्वाचन कार्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश की तो सुरक्षा के लिए पुलिस ने रास्तो पर मजबूत बेरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया जिसके कारण दोनों पक्षों में काफी धक्का-मुक्की हुई।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं