इंडिया गठबंधन के नेताओं से क्यों नहीं मिले CJI, बताई वजह

इंडिया गठबंधन के नेताओं से क्यों नहीं मिले CJI, बताई वजह

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा वोट चोरी मामले में इंडिया गठबंधन के नेताओं से मुलाकात से इंकार किये जाने के बाद तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में सीजेआई द्वारा विपक्ष के नेताओं से मुलाकात से इंकार को लेकर कई तरह के कारण बताये गए थे लेकिन आज खुद सीजेआई सूर्यकांत ने विपक्ष के नेताओं से मुलाकात से इंकार के पीछे की वजह खुद बताई है।

सुप्रीमकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि “मुझे उनका पत्र कल मिला और मैंने कल रात ही उसका जवाब दे दिया। पत्र परसों की तारीख का था, लेकिन मैं बाहर था, इसलिए वह मुझे कल मिला। मैंने अपने जवाब में कुछ कारण बताए हैं और उनसे मिलने में असमर्थता जताई है। मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि पत्र में क्या लिखा है, यह आप उन्हीं से पूछें। मैंने पत्र की गोपनीयता बनाए रखी है।”

उन्होंने कहा, “सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। कोई भी याचिका दायर कर सकता है, चाहे वह आम नागरिक हो या किसी निर्वाचित निकाय का सदस्य। भारत के हर नागरिक को हमारे पास आने का अधिकार है। हम कानून के अनुसार उनकी शिकायतों पर सुनवाई करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि जो लोग राहत पाने के हकदार हैं, उन्हें राहत मिले।”

इस बीच आज इंडिया गठबंधन ने सुप्रीमकोर्ट तक मार्च का एलान किया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कल एलान किया था कि सोमवार को पूरा देश सुप्रीमकोर्ट चलेगा। उनके इस आह्वान पर देशभर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्त्ता कल शाम से ही दिल्ली पहुंचना शुरू हो गए हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।