प्रोटेस्ट करने वालो से मारपीट: हिन्दू रक्षा दल के 4 लोग गिरफ्तार

प्रोटेस्ट करने वालो से मारपीट: हिन्दू रक्षा दल के 4 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे लोगों के साथ अभद्रता और मारपीट मामले में पुलिस ने हिन्दू रक्षा दल के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल शनिवार को जब कुछ छात्र दिल्ली के कमला मार्केट थाना क्षेत्र अंतर्गत दीन दयाल उपाध्याय मार्ग से निकल रहे थे तभी हिन्दू रक्षा दल के लोगों ने उनसे बदसलूकी तथा मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने हिन्दू रक्षा दल से जुड़े 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रमन सैनी (50 साल), विवेकानंद उर्फ ​​विवेक (32 साल), कपिल कुमार (27 साल) और रविंदर सिंह उर्फ ​​गोविंद हिंदू (35 साल) के तौर पर हुई है।

वायरल वीडियो में क्या है ?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि कुछ लोग कथित तौर पर छात्रों को पीटते और महिलाओं को धक्का दे रहे हैं। फुटेज में मौका-ए-वारदात पर एक पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहा है।

पुलिस के मुताबिक, मारपीट और कथित अभद्रता को लेकर पीड़ितों की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराइ गई थी लेकिन सोशल मीडिया से वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्यवाही करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।