कंगना ने फ्रांस के हालात से की देश की तुलना, कहा- भारत के लिए मोदी जरूरी
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने रायपुर में विपक्ष के ‘सत्ता परिवर्तन’ (रिजीम चेंज) वाले बयानों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने फ्रांस में हाल ही में हुई हिंसा, आगजनी और लूटपाट का हवाला देते हुए देश की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
कंगना ने कहा कि दुनिया में आज जैसे हालात हैं, वे तीसरे विश्व युद्ध की याद दिलाते हैं। ऐसे समय में विपक्ष द्वारा देश को अस्थिर करने वाले बयान देना ठीक नहीं है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि इन परिस्थितियों को देखते हुए भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे एक मजबूत, कड़े और स्थिर नेतृत्व की पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है।
वहीं पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ की घटना पर उन्होंने कहा ‘यह एक बेहद दुखद घटना है। वहां भगदड़ मच गई। यह दिल तोड़ने वाली बात है कि इतने खुशी के त्योहार के मौसम में, जब हर तरफ जश्न का माहौल है, तब इतने सारे लोग गहरे दुख में डूब गए हैं।
इसे भी पढ़ें: पर्दा विवाद: वीएचपी ने इस्लामिक स्कॉलर के बयान को बताया गलत, दागे तीखे सवाल
उन्होंने कहा कि वे इस हादसे का शिकार हुए परिवारों के दुख में उनके साथ हैं और उनके प्रति अपनी गहरी सहानुभूति जताती हैं।
इसके साथ ही, उन्होंने सभी लोगों से हाथ जोड़कर यह विनती की है कि आने वाले दिनों में वे ऐसी किसी भी जगह पर जाने से साफ बचें जहां बहुत ज्यादा भारी भीड़ इकट्ठा हो।
उन्होंने याद दिलाया कि अभी आगे दशहरा और दिवाली जैसे कई बड़े त्योहार आने वाले हैं, इसलिए सभी को सावधान रहने की जरूरत है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
