पर्दा विवाद: वीएचपी ने इस्लामिक स्कॉलर के बयान को बताया गलत, दागे तीखे सवाल
नई दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद ने महिलाओ को लेकर दिए गए विवादित बयान पर वरिष्ठ इस्लामिक स्कोलर कांथापुरम ए पी अबूबकर मुसलियार को आड़े हाथो लिया है। संगठन ने इस टिप्पणियों को असंवैधानिक और बेहद आपत्तिजनक बताते हुए विपक्षी डालो और मुस्लिम संगठनो से अपना स्टेंड साफ करने को कहा है इसके साथ ही वीएचपी ने केरल की कांग्रेस सरकार और राष्ट्रीय महिला आयोग में इस मामले पर तुरंत कड़ा संज्ञान लेने और मुसलियार के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाई करने की मांग की है।
कोच्चि के एक इस्लामिक सम्मेलन में मुसलियार द्वारा महिलाओं को सार्वजनिक मंचों पर लाने से ‘भारी विनाश’ होने और ‘पर्दे’ के नियम की बात कहे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक्स पर पोस्ट कर राहुल-सोनिया गांधी समेत तमाम धर्मनिरपेक्ष नेताओं और मुस्लिम संगठनों की चुप्पी पर तीखा सवाल उठाया है कि वे इस महिला-विरोधी बयान के खिलाफ बोलने से क्यों कतरा रहे हैं।
महिलाओं पर बयान के बाद मुसलियार की सफाई
बंसल ने जमीयत, देवबंद और एआईएमपीएलबी जैसी संस्थाओं से यह स्पष्ट करने को कहा है कि क्या ऐसे विचार सच में इस्लाम के अनुरूप हैं, साथ ही उन्होंने केरल सरकार से मांग की है कि महिलाओं के प्रति ऐसी आपत्तिजनक सोच रखने वाले व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और राष्ट्रीय महिला आयोग को भी इस पूरे मामले का स्वतः संज्ञान लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: ‘फुटपाथ पर चलना मौलिक अधिकार’ सुप्रीमकोर्ट का बड़ा फैसला
इस्लामिक विद्वान कांथापुरम ने महिलाओं पर दिए अपनी बयान पर सफाई देते हुए कहा है की वे महिलाओ को चारदीवारी में बंद रखने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने साफ किया की महिलाओ को शिक्षा और तरक्की के पुरे मोके मिल रहे है और उन्हे समाज में कमतर आँकना बिलकुल गलत है। मुस्लीयर ने जोर देकर कहा कि वे महिलाओ को दबाकर रखने की विचारधारा का समर्थन नहीं करते और सभी लोगो को उनकी इस बात के सही मायने समझने चाहिए।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
