चुनावी फेरबदल: सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने थामा कांग्रेस का हाथ

चुनावी फेरबदल: सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने थामा कांग्रेस का हाथ

नई दिल्ली: उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता रामशरण नौटियाल ने भाजपा को अलविदा कहकर सोमवार को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने दिल्ली में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और उत्तराखंड अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा।

बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल करीब 12 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) छोड़कर फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उनका पार्टी में औपचारिक स्वागत किया।

इस दौरान सैलजा ने इसे पुराने साथी की ‘घर वापसी’ बताते हुए कहा कि बीजेपी के माहौल और कार्यशैली से घुटन महसूस होने के कारण नौटियाल वापस कांग्रेस में आए हैं। वहीं गणेश गोदियाल ने उम्मीद जताई कि रामशरण नौटियाल के जुड़ने से उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती और ताकत मिलेगी।

रामशरण नौटियाल देहरादून के जिला पंचायत अध्यक्ष रहने के साथ-साथ चकराता क्षेत्र में गहरी राजनीतिक पकड़ रखते है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें चकराता से अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन कड़े मुकाबले में उन्हें कांग्रेस के प्रीतम सिंह के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अब दोबारा पुराने घर (कांग्रेस) में लौटने से उनके इस लंबे क्षेत्रीय अनुभव का लाभ विपक्षी दल को मिलना तय माना जा रहा है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं