“भाजपा, RSS, विहिप का सपना- चंदे का माल अपना”; राम मंदिर मामले में कांग्रेस ने दागे सवाल

“भाजपा, RSS, विहिप का सपना- चंदे का माल अपना”; राम मंदिर मामले में कांग्रेस ने दागे सवाल

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए खरीदी गई सस्ती भूमि खरीदकर करोडो रूपये में बेचने के घोटाले और अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर आज कांग्रेस ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल दागे हैं।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक मामले को उठाते हुए एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि अयोध्या राम मंदिर में सिर्फ चढ़ावा ही चोरी नहीं हुआ है। राम मंदिर निर्माण के लिए देश के करोड़ों लोगों से जो हज़ारों करोड़ रुपये चंदे के रूप में इकट्ठा किए गए, उसमें भी डाका डाला गया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस मामले में विपक्ष द्वारा बार-बार सवाल उठाए जाने के बावजूद सत्ता में बैठे लोग भाजपा, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों पर लगे आरोप के बावजूद न कोई जांच हुई न ही कोई कार्यवाही हुई।

जयराम रमेश ने राम मंदिर ट्रस्ट के बाग बिजैसी सौदे पर सवाल उठाते हुए पीएम मोदी से कई सवाल भी पूछे हैं। जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री से हमारा सीधा सवाल है कि आपकी नाक के नीचे यह चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी होती रही, उन्होंने इसे अपनी मूक सहमति देकर पाप के भागी क्यों बने?

1.⁠ ⁠क्या यह सही नहीं है कि 18 मार्च 2021 को शाम 7:10 बजे तिवारी-अंसारी ने कुसुम पाठक से ज़मीन ₹2 करोड़ में ख़रीदी, और 7:15 बजे वही ज़मीन ट्रस्ट ने चंपत राय के ज़रिए ₹18.5 करोड़ में ले ली? 5 मिनट में 825% का डाका कैसे होने दिया गया!

2.⁠ ⁠क्या यह सही नहीं है कि दोनों रजिस्ट्रियों पर गवाह एक ही थे: तत्कालीन भाजपा महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा?

3.⁠ ⁠क्या यह सही नहीं है कि 2021 की जांच रिपोर्ट 5 साल बाद भी सार्वजनिक नहीं हुई? ज़मीन सौदों पर SIT जांच का नतीजा कब आएगा?


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।