पंजाब: बटाला में BJP नेता रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले को कुछ लोगों ने निशाना बनाया है, घासीतपुर गांव के पास हुई इस घटना में उनके काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके गए। सुरक्षा के लिहाज से रवनीत बिट्टू ने तुरंत पास के घर में जाकर अपनी जान बचाई।
इस गहमागहमी के बीच, उन्होंने विरोध करने आए दो लोगों को अपने पास ही बिठा लिया। बिट्टू के करीबियों का आरोप है कि इस हमले के पीछे विपक्षी पार्टी से जुड़े लोगों का हाथ है।
बटाला के पास काफिले पर फेंके गए अंडे और टमाटर
घटना के संबंध में बातचीत करते हुए रवनीत बिट्टू ने गंभीर आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ता शामिल थे और उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने न केवल उन पर अंडे और टमाटर फेंके, बल्कि कई लोगों ने उन्हें घेरकर पकड़ने का भी प्रयास किया।
घटनास्थल पर मौजूद रहकर विरोध जताते हुए बिट्टू ने साफ कहा कि जब तक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई नहीं करते, तब तक वह उस जगह से नहीं हटेंगे।
रवनीत बिट्टू का आरोप है कि उन्हें रोकने के लिए यह पूरी योजना पहले से बनाई गई थी। उनका कहना है कि वे पठानकोट से नशे के खिलाफ एक बड़ा मार्च निकालने वाले थे।
उन्होंने सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधने हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी पंजाब से नशे की समस्या को खत्म होते नहीं देखना चाहती, इसीलिए उनके शांतिपूर्ण अभियान में इस तरह की अड़चनें डाली जा रही है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.