डूसू का नया कप्तान कौन: मतदान जारी, कल घोषित होंगे अंतिम नतीजे

डूसू का नया कप्तान कौन: मतदान जारी, कल घोषित होंगे अंतिम नतीजे

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए वोटिंग आज सुबह से शुरू हो चुकी है। जिसके लिए प्रशासन ने कड़े और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इस बार मुख्य चार पदों के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने के लिए करीब 1.51 लाख से ज्यादा छात्र मतदान कर रहे है।

यूनिवर्सिटी के 52 कॉलेजों और केंद्रों पर वोट डाले जा रहे है जहाँ पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष रखने के लिए 830 बैलेट और 281 कंट्रोल यूनिटस का इस्तेमाल हो रहा है। शनिवार को ही वोटों की गिनती पूरी कर चुनाव के अंतिम नतीजे घोसित कर दिए जाएंगे।

सुबह 8:30 से शुरू हुई वोटिंग; शाम 7:30 बजे तक मौका

दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में सुबह और शाम की कक्षाओं को ध्यान में रखते हुए मतदान के लिए दो अलग-अलग समय निर्धारित किए गए हैं, जिसके तहत सुबह की शिफ्ट के छात्र सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम की शिफ्ट के छात्र दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक मतदान कर सकेंगे।

मतदान केंद्रों पर छात्रों की पहचान की जांच और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के साथ कॉलेज पहचान पत्र लाना अनिवार्य किया गया है, और प्रशासन ने विद्यार्थियों से तय समय पर पहुंचने तथा चुनावी आचार संहिता का पालन करने की अपील की है।

मतदान के दौरान किसी भी तकनीकी समस्या या गड़बड़ी से निपटने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 12 कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं, जिनके जरिए विभिन्न मतदान केंद्रों की निगरानी की जा रही है और शिकायत मिलने पर तुरंत टीम भेजकर आवश्यक कार्रवाई की व्यवस्था की गई है।

डूसू के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव इन चार केंद्रीय पदों के लिए कुल 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें अध्यक्ष पद पर सात, उपाध्यक्ष पद पर पांच, तथा सचिव और संयुक्त सचिव पद पर चार-चार उम्मीदवार शामिल हैं।

इस चुनाव में विभिन्न छात्र संगठनों ने अपने-अपने पैनल उतारे हैं, जिसमें एनएसयूआई की ओर से अध्यक्ष पद पर विजय शंकर मीणा, उपाध्यक्ष पद पर वीर चतरथ, सचिव पद पर नम्रता चौधरी और संयुक्त सचिव पद पर गोपाल चौधरी उम्मीदवार हैं।

चार मुख्य पदों पर घमासान; 19 सितंबर को आएंगे चुनावी नतीजे

एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद के लिए यश डबास, उपाध्यक्ष के लिए इशू मौर्य, सचिव पद के लिए रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद के लिए लक्ष्यराज सिंह प्रत्याशी हैं; वहीं आइसा-एसएफआई गठबंधन की ओर से अध्यक्ष पद पर अनन्या रतूड़ी, उपाध्यक्ष पद पर अक्षत शिखर, सचिव पद पर स्टैनजिन डेसक्यॉन्ग और संयुक्त सचिव पद पर बी. पारीजात चुनाव लड़ रहे हैं।

इसके अलावा अन्य संगठनों ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं। मतदान समाप्त होने के बाद चुनावी यूनिट और संबंधित रिकॉर्ड को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखा जाएगा और शनिवार, 19 सितंबर को मतगणना संपन्न होने के बाद इसी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव तथा संयुक्त सचिव पद के अंतिम नतीजे सामने आएंगे।

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनावो को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए है। एडिशनल DCP पुखराज के. गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुरे नॉर्थ कैंपस को 5 जोन और 23 सेक्टरो विभाजित किया गया है, जिनकी निगरानी क्रमश: एसीपी और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी करेंगे।

बाहरी तत्वों और बिना अनुमति वाले लोगो के प्रवेश को रोकने के लिए हर कॉलेज के प्रवेश द्वारा तथा संवेदनशील चौकियों पर विशेष पुलिस चौकियां और बेरिकेडस लगाए गए है। हालाँकि आम लोगों और गाड़ियों के लिए कैंपस पूरी तरह खुला रहेगा ताकि छात्र बिना किसी असुविधा के अंदर आकर मतदान कर सके।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं