अखिलेश यादव का बड़ा आरोप: झूठे आंकड़ों की आड़ में प्रदूषण का सच छिपा रही भाजपा

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप: झूठे आंकड़ों की आड़ में प्रदूषण का सच छिपा रही भाजपा

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने देश में बढ़ रहे प्रदूषण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर आरोप लगाया कि सरकार प्रदूषण के असली आंकड़ों को छिपाकर जनता को गुमराह कर रही है।

सपा अध्यक्ष के अनुसार, सत्ता में बैठे लोग झूठे दावों के जरिए इस गंभीर समस्या पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का असली दर्द उन बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों से पूछना चाहिए जो इस जहरीली हवा में सांस लेने के लिए जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के 400 के करीब पहुंचने से हवा की स्थिति बेहद खराब और गंभीर श्रेणी में बनी हुई है, जिससे छाई जहरीली धुंध के कारण दृश्यता कम होने से सड़क, रेल और हवाई सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है।

इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गई है और ग्रेप (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू होने के बाद यातायात पुलिस, परिवहन विभाग तथा नगर निगम की संयुक्त टीमें सड़कों पर उतरकर प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं