सपा सांसद का तीखा हमला: बोले पर्ची निकालकर लोगों को मूर्ख बना रहे धीरेंद्र शास्त्री

सपा सांसद का तीखा हमला: बोले पर्ची निकालकर लोगों को मूर्ख बना रहे धीरेंद्र शास्त्री

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की होनी वाली कथा को लेकर राजनीतिक और धार्मिक विवाद बढ़ गया है। कुंडा के विधायक राजा भैया की अगुवाई में होने वाले इस तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का समाजवादी पार्टी अब खुलकर विरोध कर रही है।

सपा इस कार्यक्रम को लेकर गंभीर सवाल उठा रही है जिससे इस क्षेत्र में सियासी सरगर्मी काफी तेज हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बाद प्रतापगढ़ सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर सीधा हमला बोलते हुए उनकी कथा पर रोक लगाने की मांग की है।

राजा भैया के आयोजन से गरमाई सियासत

सपा सांसद ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री विवादित बयान देकर और पर्ची निकालकर लोगों को मूर्ख बनाने के साथ-साथ धर्म को पैसा कमाने का धंधा बना रहे हैं, इसलिए ऐसे भ्रम फैलाने वाले लोगों से धार्मिक कथा का आयोजन कतई नहीं कराया जाना चाहिए।

इससे पहले अखिलेश यादव ने भी ‘एक्स’ (ट्विटर) पर पोस्ट कर भगवान कृष्ण और भगवान राम के पिता को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी प्रसारित किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया था कि आखिर किसके इशारे पर ऐसी गतिविधियां की जा रही हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाने वाले एक विवादित बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने इसे सनातन संस्कृति के खिलाफ साजिश बताते हुए कहा कि पहले भगवान कृष्ण और अब भगवान राम के पिता पर अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अखिलेश ने आपसी भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश करने वाले संबंधित व्यक्ति के आगामी कार्यक्रमों को तुरंत रोकने की मांग की है। इसी बीच, प्रतापगढ़ के कुंडा में 17 से 19 नवंबर तक एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है, जिसे लेकर सियासी माहौल भी गरमा गया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं