पश्चिम यूपी में सपा की बड़ी घेराबंदी: 140 सीटों पर कब्जा करने का नया प्लान
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल आगरा से फूंकने जा रही है। बीजेपी के इस मजबूत सियासी गढ़ में सेंध लगाने के लिए सपा ने दलित कार्ड खेला है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में 15 नवंबर को आगरा के पंचकुइयां स्थित जीआईसी मैदान में विशाल दलित महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में वाल्मीकि बस्तियों में जनसंपर्क कर तेज कर दी गई हैं।
दलित राजनीति का मुख्य केंद्र
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन के अनुसार, आगरा ऐतिहासिक रूप से दलित चेतना की राजधानी रहा है और भाजपा शासन में दलित उत्पीड़न से आहत बहुजन समाज अब विकल्प की तलाश में है।
इसे भी पढ़ें: ट्रंप के ‘नर्क’ वाले बयान पर भारत का पलटवार: MEA ने बताया अज्ञानतापूर्ण
इस सम्मेलन के जरिए आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, बरेली और मुरादाबाद मंडलों (जिनकी 140 विधानसभा सीटों में से 111 पर वर्तमान में भाजपा का कब्जा है) के 30 जिलों से 1 लाख से अधिक अनुसूचित वर्ग के लोगों को एकजुट करने का लक्ष्य रखा गया है।
बसई और रुई की मंडी की वाल्मीकि बस्ती में हुई जनसभाओं में नेता शब्बीर ने दलित समाज की प्रगति के लिए एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति में करीब आधी आबादी महिलाओं की है, इसलिए हक और समानता की किसी भी लड़ाई में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों का आगे आना बहुत जरूरी है। इस बैठक में राहुल चतुर्वेदी, धर्मेंद्र यादव, विनय अग्रवाल और पूनम वाल्मीकि समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
