दिवाली होते ही मंहगाई की चपत, दिल्ली-NCR में मदर डेयरी ने बढ़ाये दूध के दाम
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली। दिवाली का पर्व होते ही दिल्लीवासियों को मंहगाई की बड़ी चपत लगी है। मदर डेरी ने दूध के दामों में बढ़ोत्तरी करने का एलान किया है। कंपनी ने फ़िलहाल दूध की कीमतों में दो रूपये से चार रूपये प्रति लीटर तक वृद्धि का एलान किया है।
दिल्ली और आसपास के इलाको में अब फुल क्रीम दूध अब 76 रुपये और गाय का दूध 65 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। बढ़ी हुई कीमतें कल यानि कि 12 नवंबर से लागू होंगी। इससे पहले हाल ही में अमूल ने भी घी, दूध और बटर की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। हालांकि, दूध की कीमतों में उसकी आखिरी बढ़ोतरी 14 मई 2026 को हुई थी।
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मदर डेरी दूध की बिक्री से होने वाली कुल आय का करीब 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा सीधे दूध उत्पादक किसानों को दिया जाता है। ऐसे में खरीद लागत बढ़ने का कुछ बोझ उपभोक्ताओं पर डालना पड़ रहा है।
इसे भी पढ़ें: रियासी की पायल नाग ने बैंकॉक में लहराया तिरंगा
अब नई दरों के मुताबिक, टोन्ड दूध (खुला): इसकी कीमत 58 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं फुल क्रीम दूध अब 72 रुपये के बजाय 76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। इसी क्रम में टोन्ड दूध के पैकेट पैक की कीमत 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर होगी।
मंहगाई की मार से डबल टोन्ड दूध भी नहीं बच सका है और बढ़ी हुई कीमतों का असर डबल टोन्ड दूध और गाय के दूध पर भी होगा। दिल्ली एनसीआर में डबल टोन्ड दूध अब 54 रुपये के बजाय 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं गाय के दूध की कीमत 62 रुपये से बढ़ाकर 65 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
