टीवी अभिनेत्री संचिता उगले का 30 साल की उम्र में निधन, सुसाइड की आशंका

टीवी अभिनेत्री संचिता उगले का 30 साल की उम्र में निधन, सुसाइड की आशंका

‘कुमकुम भाग्य’ टीवी सीरियल और ‘छावा’ फिल्म की 30 वर्षीय अभिनेत्री संचिता उगले का संदिग्ध परिस्थितियों में (आधिकारिक पुष्टि के अनुसार कथित तौर पर आत्महत्या के कारण) निधन हो गया है

 

मुंबई: टेलीविजन की उभरती हुई कलाकार संचिता उगले का 30 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संचिता ने आत्महत्या की है, हालांकि अभी इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। अदाकारा के निधन की खबर से सिनेमा जगत में हलचल मच गई है।

हैरान करने वाली बात यह है कि निधन से महज 19 घंटे पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें वे काफी खुश नजर आ रही थीं।

संचिता उगले एक उभरती हुई अभिनेत्री थीं, जिन्होंने कई चर्चित टीवी सीरियल्स में काम किया था।

इनमें ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे लोकप्रिय शोज शामिल हैं। ‘कुमकुम भाग्य’ से उन्हें इंडस्ट्री में एक अच्छी पहचान मिली थी।

इसके अलावा वे ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ शो में भी नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने सुकून का किरदार निभाया था।

दंगल टीवी के शो ‘साजन घर’ में भी संचिता को पूजा के किरदार में देखा गया था। टीवी शो के साथ-साथ संचिता की सोशल मीडिया पर भी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी और अकेले इंस्टाग्राम पर ही उन्हें करीब डेढ़ लाख लोग फॉलो कर रहे थे।

टीवी शोज के अलावा संचिता धीरे-धीरे बड़े परदे की तरफ भी अपने कदम बढ़ा रही थीं। उन्होंने साल 2025 में आई विक्की कौशल अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ में ताराबाई की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘साइलेंस 2’ में भी काम किया था।

फिल्मी बीट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संचिता ने ‘छावा’ में काम करने को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि वे खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि वे इस फिल्म का हिस्सा बनीं।

उन्होंने इस अहम और खूबसूरत किरदार को अपने लिए एक आशीर्वाद बताया था जिसे वे जिंदगीभर याद रखेंगी।

उन्होंने यह भी कहा था कि इतने सारे जाने-माने एक्टर्स के साथ काम करना उनके लिए सीखने का एक अच्छा अनुभव रहा और सोशल मीडिया पर इस रोल के लिए मिली तारीफों से उन्हें हमेशा प्रेरणा मिलती है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।