राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को अहम बैठक; एसआईटी रिपोर्ट और सीईओ की नियुक्ति पर होगी चर्चा
अयोध्या में 22 जुलाई 2026 को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी
अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आगामी 22 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है।
यह अहम बैठक मणिदास छावनी में संपन्न होगी, जिसके संबंध में ट्रस्ट की तरफ से एक आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है।इस अधिसूचना में ट्रस्ट के सभी सदस्यों को बैठक में विशेष तौर पर मौजूद रहने के लिए कहा गया है।
बैठक की शुरुआत पिछली बैठकों, विशेषकर 6 जुलाई 2026 को आयोजित हुई बैठक में संपन्न कार्यवाही और लिए गए फैसलों व निर्णयों की पुष्टि के साथ होगी।
इस महत्वपूर्ण बैठक के एजेंडे में कई बड़े विषय शामिल हैं। बैठक के दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अलग-अलग समितियों के पुनर्गठन पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा और समितियों में सदस्यों की कमी पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा।
इसके साथ ही जिन समितियों के जिम्मे अलग-अलग कार्यों की देखरेख है, उनकी नई संरचना और जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा होगी तथा जरूरत पड़ने पर आवश्यक बदलाव भी किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: 30 जून से मानसून पकड़ेगा रफ्तार: पूर्वी और तराई यूपी में भारी बारिश के संकेत
इसके अलावा, हालिया विवादों के केंद्र में रहे राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी (SIT) की फाइनल रिपोर्ट पर भी ट्रस्ट की तरफ से विस्तार से चर्चा की जाएगी।
साथ ही ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को भी बैठक की कार्यसूची में शामिल किया गया है।
बैठक के संबंध में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव कृष्ण मोहन ने अधिसूचना जारी कर सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य बताई है।
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों और राजनीतिक सरगर्मियों के बीच 22 जुलाई को होने वाली यह बैठक कई मायनों में बेहद खास मानी जा रही है।
संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में मंदिर की सुरक्षा, पारदिर्शता और व्यवस्थाओं से संबंधित कई दूरगामी और कड़े निर्णय लिए जा सकते हैं, जिसके चलते फिलहाल सभी की निगाहें इस बैठक पर टिकी हुई हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
