संसद का मानसून सत्र: विपक्ष का हंगामा जारी, दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

संसद का मानसून सत्र: विपक्ष का हंगामा जारी, दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी नीट पेपर लीक, अयोध्या में चढ़ावे की कथित चोरी और सीजेपी के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष के भारी हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है

 

नई दिल्ली: विपक्ष के भारी हंगामे और नारेबाजी के कारण बुधवार को संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विपक्षी सांसद अपने मुद्दों पर तत्काल चर्चा की मांग कर रहे थे, जबकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल चलने देने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि सदन प्रश्नकाल के बाद किसी भी विषय पर चर्चा के लिए तैयार है।

हंगामे के बीच आज के तय बजटीय और विधायी कामकाज की सूची के तहत केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बी संजय कुमार, बीएल वर्मा, सुकांत मजूमदार, हर्ष मल्होत्रा, जितेंद्र सिंह और रवनीत सिंह सहित कई मंत्री अपने-अपने मंत्रालयों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज सदन के पटल पर रखेंगे।

इसके साथ ही, रक्षा, रेलवे, कोयला, खान और इस्पात से जुड़ी स्थायी समितियों और लोक लेखा समिति की कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट भी पेश की जाएंगी, जिनमें 155 एमएम/45 कैलिबर ‘धनुष’ गन प्रणाली के उत्पादन में देरी और खराब गोला-बारूद से संबंधित रिपोर्ट शामिल हैं।

संसदीय कार्यवाही के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और गौरव गोगोई व्यापार सलाहकार समिति की रिपोर्ट रखेंगे, वहीं कॉरपोरेट कानून संशोधन विधेयक की संयुक्त समिति का कार्यकाल मानसून सत्र के अंत तक बढ़ाने का प्रस्ताव भी लाया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा लोकसभा में ‘सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026’ को चर्चा और पारित करने के लिए पेश करने का कार्यक्रम भी सूचीबद्ध है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।