‘आवारापन 2’ पर भावुक हुए मोहित सूरी, साथ पूरी टीम को दी शुभकामनाएं
सिनेमा मे जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर देखकर पुरानी यादें ताजा कीं और इमरान हाशमी और पूरी टीम को “लॉन्ग-लॉस्ट लव” बताते हुए दिल से शुभकामनाएं दीं
मुंबई: मोहित सूरी ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आवारापन’ के बहुप्रतीक्षित सीक्वल के आने पर खुशी जाहिर की है। इस दौरान फिल्म के पहले भाग के निर्देशक मोहित इसके दूसरे हिस्से पर बात करते हुए काफी भावुक नजर आए। ‘आवारापन 2’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
ओरिजिनल फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी ने सीक्वल की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को ताजा करने के साथ-साथ पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
मोहित सूरी का भावुक संदेश
नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए मोहित सूरी ने अपने संदेश में लिखा कि ‘आवारापन’ उनके दिल के बेहद करीब है, जो किसी पुराने प्यार या बिछड़े हुए दोस्त की तरह आज भी खास है। उन्होंने निर्देशक नितिन कक्कड़ का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को बहुत खूबसूरती और संवेदनशीलता के साथ फिर से जिंदा किया है।
ट्रेलर देखकर अपनी पुरानी यादों को ताजा बताते हुए मोहित ने फिल्म के कलाकारों के लिए खास बातें कहीं। उन्होंने एक्ट्रेस दिशा पटानी की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्हें उन पर हमेशा गर्व रहता है।
इसे भी पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट की संभावना, काकोली घोष का दावा 20 सांसदों ने NDA को दिया समर्थन
इसके साथ ही, इमरान हाशमी के लिए उन्होंने लिखा, “मेरे हीरो और हमेशा हीरो रहोगे, मुझे यकीन है तुमने इस बार भी अपना पूरा दिल लगा दिया होगा, जैसे 18 साल पहले किया था।” उन्होंने प्रोड्यूसर विशेष भट्ट को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि वह दुनिया को उनका जादू देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अंत में उन्होंने फिल्म के मशहूर गाने की लाइन “तो फिर आओ… मुझको सताओ… मुझको रुलाओ…” के साथ दर्शकों से 14 अगस्त को सिनेमाघरों में फिल्म देखने की अपील की।
फिल्म से जुड़ी खास बातें
विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी और नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित ‘आवारापन 2’ आगामी 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पटानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जो ‘जारा’ के किरदार में जबरदस्त एक्शन करती दिखाई देंगी। इसके अलावा, फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ‘नफीसा’ के नेगेटिव रोल में एक अलग अंदाज में नजर आएंगी।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
