श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी की पुलवामा इकाई के ज़िला अध्यक्ष शौकत गयूर रंगदारी मांगने और धमकाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि बीजेपी जिलाध्यक्ष शौकत गयूर ने एक स्थानीय ठेकेदार को झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए उससे पैसो की मांग की थी।
स्थानीय ठेकेदार मोहम्मद यासीन गनी ने पुलिस को दिए अपनी शिकायत में कहा कि बीजेपी के जिलाध्यक्ष शौकत गयूर ने उन्हें जनसुरक्षा कानून के तहत फ़साने की धमकी देते हुए पांच लाख रूपये की मांग की थी। शिकायत पत्र में खुलासा करते हुए पीड़ित ने कहा कि वह इससे पहले पिछले साल नवंबर में शौकत गयूर को दो बार में 54000 रूपये दे चूका है।
झूठे केस में फ़साने की धमकी
पीड़ित ने शिकायत में कहा कि बीजेपी जिलाध्यक्ष ने उसे धमकी दी कि अगर उसे रकम नहीं दी गई तो वह उसे जन सुरक्षा कानून के किसी झूठे केस में फंसा देगा। पीड़ित की शिकायत पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष शौकत गयूर को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। इतना ही नहीं बीजेपी ने जिलाध्यक्ष शौकत गयूर को तत्काल प्रभाव से बीजेपी से निष्कासित भी कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर बीजेपी के राज्य महासचिव मोहम्मद अनवर खान द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि शौकत गयूर के निलंबन यह कार्रवाई पार्टी की अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सुनील सेठी की सिफारिशों के बाद की गई है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।