लोकसभा खनिज और खनन बिना चर्चा के संशोधन विधयक 2026 पारित
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली। सदन में कार्यवाई शुरू होने के बाद जैसे ही यह संशोधन विधेयक पेश किया गया लोकसभा में विपक्षी दलों के भरी हंगामे और विरोध के बीच खनिज और खनन संशोधन विधेयक 2026 बिना किसी चर्चा के पारित कर दिया गया। जहा विपक्षी संसदो ने नारेबाजी तेज कर दी और विरोध करते हु सदन के बीचोबीच में आ गए।
सदन में लगातार जारी इस व्यवधान और हंगामे को देखते हुए पीठासीन अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने बिना चर्चा के ही विधेयक को पारित कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।
इस दौरान उन्होंने विधायी कामकाज में सक्रिय हिस्सा न लेने और बार-बार सदन की कार्यवाही बाधित करने को लेकर विपक्षी सांसदों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और उन्हें फटकार भी लगाई। पीठासीन अध्यक्ष की सख्त टिप्पणियों और विपक्षी दलों के कड़े विरोध के बीच आखिरकार इस महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक को ध्वनिमत से मंजूरी मिल गई।
इसे भी पढ़ें: नोएडा अग्निकांड: मामूरा में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, दो लोगों की मौत
इस मामले के बाद संसद के दोनों सदनों में राजनीतिक हलचल काफी बढ़ गई है विपक्षी दलों का कहना है। की सरकार बिना किसी सार्थक बहस के जल्बाजी में अहम कानून पारित करवा रही है। विपक्षी जानबूझकर देश के विकास से जुड़े विधायी कार्यो में बाधा दाल रहा है यह सत्ता पक्ष के कहना है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
