आप ने राघव चड्डा को राज्य सभा के उपनेता पद से हटाया

आप ने राघव चड्डा को राज्य सभा के उपनेता पद से हटाया

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने राज्य सभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा को राज्य सभा में उपनेता पद से हटा दिया है।

 

पार्टी ने राघव चड्डा के स्थान पर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर और पार्टी के सांसद डॉ अशोक कुमार मित्तल को राज्य सभा का डिप्टी लीडर बनाया है।

पिछले कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी के अंदर इस तरह की चर्चाएं थीं कि राघव चड्डा और अरविंद केजरीवाल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस तरह की चर्चाएं उस समय शुरू हुईं जब आम आदमी पार्टी की टॉप लीडरशिप को आबकारी नीति घोटाले मामले में जेल भेजा गया था।

वहीँ इस मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कोर्ट से क्लीनचिट मिलने के बाद पार्टी सांसद राघव चड्डा द्वारा ख़ुशी जाहिर करते हुए कोई ट्वीट न किये जाने की चर्चा भी प्रकाश में आई थी।

इसी क्रम में आज AAP ने राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र भेजकर कहा है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए और राघव चड्डा के स्थान पर नए उपनेता के चयन की जानकारी दी गई।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *