अभिजीत दिपके और सीजेपी नेताओं ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

अभिजीत दिपके और सीजेपी नेताओं ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रवेश करने, प्रदर्शन करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 14 सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 की सुबह सौरव दास, आशुतोष रांका, अजिंक्य शिंदे और उनके अन्य साथी निजी परिसर के रास्ते जंतर-मंतर पहुंचे, जिसे अब प्रदर्शन के लिए अधिकृत स्थल नहीं माना जाता है।

रोकने पर पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और सरकारी कामकाज में बाधा डालने का आरोप है, जिसके बाद कनॉट प्लेस और संसद मार्ग थानों में कई गंभीर धाराओं (जैसे एफआईआर नंबर 289/26 और 128/26) के तहत मामले दर्ज किए गए।

न्यायिक हिरासत और जमानत का फैसला

न्यायालय में पेशी के बाद मजिस्ट्रेट ने सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अजिंक्य शिंदे को छह महीने तक शांति बनाए रखने के मुचलके पर पाबंद कर जमानत दे दी गई।

इस कार्रवाई के बाद से राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके और जेल से बाहर आने के बाद अजिंक्य शिंदे ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने इसे ‘अघोषित इमरजेंसी’ करार देते हुए आरोप लगाया कि तिरंगा लहराने और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने पर नेताओं को जेल भेजा जा रहा है। साथ ही, उन्होंने वकीलों से न मिलने देने और अपनी ताकत के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया है।

दूसरी ओर, सीजेपी के वकील ने कहा है कि वे कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपियों की जमानत के लिए उचित कदम उठाएंगे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।