अभिजीत दिपके का बड़ा एलान: ‘गिरफ्तारी से डरेंगे नहीं, लंबी लड़ाई को तैयार’
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया कि सौरव दास और आशुतोष रांका के जेल से बाहर आने के बाद पूरा संगठन एक साथ बैठक करेगा, जहां आने वाले दिनों की रणनीति पर नए सिरे से योजना बनाई जाएगी।
उन्होंने हाल के घटनाक्रमो पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन पर आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों में उनके कार्यकर्ताओ को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार करने और हिरासत में रखने जैसी ज्यादतियां की गई हैं।
दिपके ने साफ किया कि इन कानूनी अड़चनों और सरकारी दबाव के बावजूद उनका दल पीछे नहीं हटेगा और वे अपनी आगे की लड़ाई को और मजबूती से लड़ेंगे।
सरकारी दबाव के आगे न झुकने का संकल्प
अभिजीत दिपके ने हालिया गिरफ्तारियों और हिरासत की कार्रवाइयों को डराने तथा दबाव बनाने की कोशिश करार देते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसी हरकतों से उनका हौसला और इरादा कमजोर नहीं होने वाला है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि सौरव दास और आशुतोष रांका को आज ही रिहा कर दिया जाएगा, जिनके बाहर आने के बाद सभी लोग मिलकर अब तक के घटनाक्रम पर चर्चा करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।
इसे भी पढ़ें: Live: बंगाल में टीएमसी ने किया कमबैक
इसके अलावा, अभिजीत दिपके ने यह भी जानकारी दी कि वह मौजूदा हालातों के बीच कुछ महत्वपूर्ण कानूनी मामलों पर चर्चा करने के लिए वृंदा करात से मिलने जा रहे हैं, जिसे आगे की कानूनी रणनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
अभिजीत दीपके के इस कड़े रुख से बिल्कुल साफ़ है कि वे मौजूदा परिस्थितियों को एक लंबी लड़ाई मानकर चल रहे है और इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि वे प्रशासन के किसी भी दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं और न ही पीछे हटेंगे।
फिलहाल सभी की नजरें सौरव दास और आशुतोष रांका की जेल से रिहाई पर टिकी हैं, जिसके तुरंत बाद होने वाली अहम बैठक में पार्टी अपने अगले बड़े कदमों का एलान करेगी।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
