आकाश आनंद के बाद अब ईशान आनंद बने बसपा के नए राष्ट्रीय संयोजक

आकाश आनंद के बाद अब ईशान आनंद बने बसपा के नए राष्ट्रीय संयोजक

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने बुधवार को लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय बैठक के दौरान अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का नया राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त कर बड़ी सांगठनिक जिम्मेदारी सौंपी है।

इसके साथ ही बीएसपी ने आगामी उतर प्रदेश और अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावो में किसी भी दल के साथ गठबंधन न करते हुए, अकेले अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरने के फैसले को एक बार फिर दोहराया है।

पार्टी प्रमुख ने देश भर से आए वरिष्ठ नेताओ और कार्यकर्ताओ को चुनावी तैयारियां को तेज करने तथा जमीनी स्तर पर जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोकने का कड़ा निर्देश दिया है।

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की उच्चस्तरीय बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए, जिनमें सबसे बड़ा राजनीतिक निर्णय मायावती के भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का नया राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने का रहा, जिन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए आभार जताते हुए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया है।

पूर्ण बहुमत सरकार का लक्ष्य और चुनावी शंखनाद

जबकि इससे पहले आकाश आनंद को इस पद से हटाए जाने के बाद अब पार्टी प्रमुख ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में बीएसपी को अपने दम पर मजबूत करने, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और पांचवीं बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लक्ष्य पर जोर दिया है।

साथ ही मायावती ने परिवार या व्यक्तिगत हितों के बजाय संगठन में निष्पक्षता से काम करने की बात कहते हुए उत्तर प्रदेश में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और भाजपा सरकार की संकीर्ण नीतियों व जातिवादी रवैये के कारण जनता में बढ़ रही निराशा व जनाधार में आई कमियों पर भी कड़ा रुख अपनाया है।

बहुजन समाज पार्टी के नए राष्ट्रीय संयोजक ईशान आनंद ने कहा कि वह पार्टी प्रमुख मायावती के दिशा-निर्देशों पर चलते हुए संगठन को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने डॉ. आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम को नमन करते हुए बहुजन समाज के अधूरे मिशन को पूरा करना अपनी मुख्य प्राथमिक बताया।ईशान आनंद को यह बड़ी कमान मायावती द्वारा अपने दूसरे भतीजे आकाश आनंद को सांगठनिक पदों से मुक्त करने के बाद सौंपी गई है, जिसकी अटकलें लंबे समय से राजनीतिक गलियारों में चल रही थीं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं