“वो सास-बहू वाली तो हार गई”, संसद में अखिलेश यादव ने किस पर कसा तंज

“वो सास-बहू वाली तो हार गई”, संसद में अखिलेश यादव ने किस पर कसा तंज

नई दिल्ली। लोकसभा के विशेष सत्र में परिसीमन बिल और महिला आरक्षण विधेयक पर हुई हंगामेदार चर्चा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरएसएस का नाम लिए बिना पूछा कि बीजेपी के प्रेंटल संगठन में कितनी महिलाएं हैं ?

इतना ही नहीं, अखिलेश यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की 2024 के लोकसभा चुनावों में अमेठी सीट से हुई हार पर भी तंज कसा उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग टीवी पर ‘सास-बहू’ वाले सीरियल (जैसे “क्यूंकि सास भी कभी बहू थी”) के जरिए मशहूर हुए थे, उन्हें जनता ने अब नकार दिया है।

अखिलेश यादव इस बात पर जोर दे रहे थे कि भाजपा सरकार केवल सुर्खियां बटोरने के लिए आरक्षण का मुद्दा ला रही है, जबकि उनके अपने बड़े नेता चुनाव हार चुके हैं। उन्होंने स्मृति ईरानी का नाम लिए बिना यह टिप्पणी की ताकि यह दर्शा सकें कि टीवी की लोकप्रियता राजनीति में काम नहीं आती।

अपने इस तंज के साथ उन्होंने फिर से अपनी ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) मांग को दोहराया। उनका कहना था कि स्मृति ईरानी जैसी ‘हाई-प्रोफाइल’ महिलाएं हार रही हैं, तो सरकार को अब उन महिलाओं की चिंता करनी चाहिए जो वास्तव में समाज के पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों से आती हैं।

अखिलेश यादव ने यह टिप्पणी तब की जब वे महिला आरक्षण बिल में ‘कोटे के भीतर कोटे’ की मांग कर रहे थे और सदन में भाजपा के महिला नेतृत्व पर सवाल उठा रहे थे। उनके इस बयान पर सत्ता पक्ष ने काफी विरोध जताया और इसे एक महिला नेता के प्रति अपमानजनक बताया।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।