अलीगढ: रेलवे रोड हादसा, ज़िम्मेदार कौन? नगर निगम या लापरवाही ?

अलीगढ: रेलवे रोड हादसा, ज़िम्मेदार कौन? नगर निगम या लापरवाही ?

अलीगढ़। यहां रेलवे रोड पर पानी आपूर्ति की पाइप लाइन की मरम्मत के काम के दौरान मिटटी ढहने से एक श्रमिक की मौत को लेकर अब सवाल उठना शुरू हो गया है। स्थानीय लोग इस हादसे को नगर निगम की लापरवाही और ठेकेदार की अनुभवहीनता को ज़िम्मेदार बता रहे हैं।

काम के दौरान मिटटी धसने से श्रमिक महेंद्र सिंह की मौत को लेकर अब नगर निगम और काम कराने वाला ठेकेदार दोनों लोगों के निशाने पर हैं। लोगों का आरोप है कि ज़मींन से करीब पंद्रह फुट नीचे मजदूरों को उतारा गया लेकिन सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया।

कांग्रेस के (एससी/एसटी विभाग) प्रदेश महासचिव ने इस हादसे पर सीधे सीधे नगर निगम को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की लापरवाही से यह पंद्रह दिनों में दूसरी मौत है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की लापरवाही से पूरे अलीगढ़ का ट्रेफिक जाम होता है।

सागर सिंह तौमर ने कहा कि नगर निगम ने सारे काम आधे अधूरे छोड़ रखे हैं जिसका खामियाजा जनता उठा रही है।

केला नगर और मैरिस रोड चौराहे का उदाहरण देते हुए सागर सिंह तौमर ने कहा कि मेरिस रोड चौराहे से केला नगर तक नई सीसी रोड बनाई गई है लेकिन जहां से नई सड़क शुरू होती है और जहां खत्म होती है वे हिस्से अभी भी आधे अधूरे और उबड़ खाबड़ पड़े हैं। जिसके कारण लम्बा जाम लगता है।

रेलवे रोड हादसे पर सागर सिंह तौमर ने सीधे सीधे नगर निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि नगर निगम की लापरवाही से लोगों की जान पर बन रही है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।