CJP प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक: PM मोदी को दी मर्यादा में रहने की सलाह

CJP प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक: PM मोदी को दी मर्यादा में रहने की सलाह

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए पद की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी और अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मुद्दे पर पीठ पर बैनर लटकाकर संसद भवन परिसर में अनोखा विरोध जताया

 

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा नीट मामले और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाले गए संसद मार्च के बीच बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

मानसून सत्र के पहले ही दिन दिल्ली में हुए जोरदार हंगामे के बीच पप्पू यादव ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। अपने पोस्ट में प्रदर्शन का सीधा जिक्र किए बिना उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री जी को अगर अपनी निजी गरिमा का ख्याल न हो, तो कम से कम पद की मर्यादा का ध्यान रखें।

इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए आगे लिखा कि वे देश के प्रधानमंत्री की बात कर रहे हैं, किसी 76 साल के ऐसे बच्चे की नहीं जिसे मर्यादा और गरिमा की समझ न हो।

सोशल मीडिया पर बयानबाजी के अलावा, संसद भवन पहुंचे पप्पू यादव का एक अनोखा अंदाज भी देखने को मिला।

मानसून सत्र में शामिल होने के लिए संसद परिसर पहुंचे पूर्णिया सांसद अपनी पीठ पर एक बैनर लटकाए हुए नजर आए, जिसके जरिए उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मुद्दे पर सरकार को घेरा।

उनके बैनर पर ‘चंदा चोरी पर सरकार क्यों मौन, इस महाघोटाले का मास्टरमाइंड कौन?’, ‘आस्था का सौदा नामंजूर’, ‘भगवान के नाम पर व्यापार, शर्म करो सरकार’ और ‘राम मंदिर की लूट मची है, अंधेर नगरी चौपट राजा’ जैसे आक्रामक नारे लिखे हुए थे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं